योजना बैठक में बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ से बैठक हाल खचाखच भर गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने चुनाव की दृष्टि से चार प्रमुख अभियानों की जानकारी देते हुए प्रमुख अभियान में जुटने के निर्देश दिए।योजना बैठक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश संगठन
मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रमुख चार अभियानों में यूथ सम्मेलन, महिला सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और छह नवंबर से बुंदेलखंड में शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा है। इसके जरिये हमें विधानसभा चुनाव में आम जनता तक पहुंचना है। कहा कि नवयुवक युवा परिवर्तन चौपाल रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ट्रेन
की यात्रा और चाय पान की दुकानों में करेंगे। इससे आम आदमी तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचेगी।कहा कि जिला स्तर पर युवा सम्मेलन कराये जाएंगे। सम्मेलन में एक बूथ से दस यूथ को जोड़ना है। महिला सम्मेलन से एक बूथ से पांच महिलाओं को जोड़ना है और बुंदेलखंड में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
के जरिये पिछड़े वर्ग के लोगाें को साथ लेकर चलना है। योजना बैठक में झांसी, बांदा, ललितपुर, उरई, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट के जिलाध्यक्षों के साथ तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कहां से आए कितने कार्यकर्ता आए
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने किस जिले से कितने कार्यकर्ता आए, इसकी समीक्षा कर जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को खड़ा कर गिनती कराई। बांदा जिले से 54, महोबा जिले से 33, ललितपुर जिले से 40, झांसी जिले से 63, जालौन से 50, चित्रकूट से 26, हमीरपुर से 40 ने शिरकत की।