फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ धुलवाकर बताए साफ सफाई के फायदे

Sat, 15 Oct 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हाथ धुलवाते संस्थान के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हाथ धुलाई सप्ताह क ा शुभारंभ शनिवार से किया गया। यह सप्ताह 15 से 22 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला अस्पताल से रथ यात्रा की शुरूआत की गई। ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा के तहत जगह-जगह लोगों के हाथ धुलवाए गए और साफ सफाई से होने वाले
विज्ञापन


फायदों की जानकारी दी गई। ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा विश्व हाथ धुलाई सप्ताह मनाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत रथ यात्रा के साथ चल रही वैन को सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोगाें व बच्चों के साबुन से हाथ धुलवाए गए। संस्थान के निदेशक

डा. अरविंद खरे ने बताया कि स्वच्छता अभियान जिले के सभी विकास खंडों में जाकर हाथ धुलाई के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान लोगों पैंफलेट वितरित किए गए। टीम का नेतृत्व कर रहे रामअवतार द्वारा स्कूलों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर बच्चों के हाथ धुलवाए गए। इसमें सुशील त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, ऊषा, मीना, रेखा, वंदना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें