फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा पेंशनरों की समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दिए गए मांग पत्र को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।



वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की ओर से डीएम मृदुल चौधरी को मांग पत्र भेजा गया था। इसमें प्रत्येक स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियमावली का पालन किए जाने, राजकीय चिकित्सालय में उपचार में प्राथमिकता प्रदान किए जाने, लोहिया आयुर्विज्ञान लखनऊ की तरह वरिष्ठ नागरिकों को पेंशनर्स का ओपीडी स्लिप लाल रंग के पर्चे की व्यवस्था करने, पेंशन पुनरीक्षण के लंबित आवेदन शासनादेश के अनुसार निस्तारण करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी और बीएसए को निर्देशित किया है। डीएम ने कहा है कि मांग पत्र में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों को समय से निस्तारित किया जाए। डीएम ने पुलिस विभाग की ओर से प्रत्येक थाने पर आयोजित होने वाली शांति व्यवस्था की बैठकों में पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें