फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में एलआईसी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एक घंटे की हड़ताल की। पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न हुई तो वह आगे भी आंदोलन करेंगे।
संगठन के शाखा सचिव सुरेश सोनी, अध्यक्ष तंजीम अख्तर, कमलेश, देवीदीन, अखिलेश आदि कर्मियों ने कार्यालय में विरोध जताया। सचिव ने कहा कि एलआईसी में वेतन संशोधन एक अगस्त 2022 को देय हो चुका है। सभी संगठनों ने चेयरपर्सन को मांग पत्र दिया था। 17 माह बीतने के बाद भी यूनियनों के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया। जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर देश में एक घंटे की हड़ताल की गई। उन्होंने वेतन पुनर्निर्धारण करने, राष्ट्रीय पेंशन योजना में प्रबंधन योगदान को 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने और रिक्त पदों पर कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती कराए जाने की मांग की। हड़ताल व विरोध प्रदर्शन में आकांक्षा, प्रमांशु, विजय त्रिवेदी, अबरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें