फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लक्ष्मी महोत्सव में मयूर नृत्य ने मोहा मन

Tue, 05 Nov 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में चल रहे पांच दिवसीय लक्ष्मी महोत्सव के अंतिम दिन रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रविवार की रात कश्यप ग्रुप झांकी जागरण पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले कार्यक्रम में माता काली के क्रोध की लीला, शंकर जी की मसाने की होली, राधा-कृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य समेत विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
सोमवार को सुबह हवन-पूजन और भंडारे के साथ पांच दिवसीय लक्ष्मी महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर रामेश्वर चौरसिया, राकेश चौरसिया, रूपेंद्र, कुलदीप चौरसिया, अध्यक्ष मानिक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें