फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कजली मेले में पांच स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर भारत के सबसे पुराने ऐतिहासिक कजली मेले के दौरान इस बार मेला स्थल के आसपास पांच स्थालों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थलों का आवंटन बोली के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने बताया कि महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की ओर से कीरतसागर तट पर 10 से 24 अगस्त तक कजली मेले का आयोजन होगा। मेले के दौरान वाहन खड़े करने के लिए कीरत सागर द्वितीय गेट के सामने मोक्षधाम मैदान में, झलकारीबाई तिराहा के निकट चरखारी बाईपास रोड में महाराजा ढाबा के बगल में रोड पटरी पर, महाराजा ढाबा के सामने सड़क के दूसरी ओर, राठ रोड पर गायत्री मंदिर के बगल में व मुकुंदलाल तिवारी राजकीय इंटर कालेज की बाउंड्री के किनारे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
पार्किंग स्थलों के लिए अलग-अलग बोली दो अगस्त को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में होगी। पार्किंग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति दो अगस्त को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व प्रतिभूति शुल्क तीन हजार जमा कर बोली में प्रतिभाग कर सकेंगे। बोलीदाता एक या एक से अधिक पार्किंग स्थलों की बोली में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें