फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 17.70 लाख से होगी पनवाड़ी-सरगपुरा मार्ग की मरम्मत

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लंबे समय से बदहाल पनवाड़ी-सरगपुरा मार्ग के दिन बहुरने का समय आ गया है। 17.70 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत व नवीनीकरण का काम कराया जाएगा। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो मार्च माह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पनवाड़ी-सरगपुरा मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। ग्रामीणों की ओर कई बार सड़क की बदहाली दूर किए जाने को लेकर मांग की गई। ग्रामीणों की इस समस्या को पीडब्ल्यूडी की ओर से गंभीरता से लिया गया। सड़क की बदहाली दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई। उच्चाधिकारियों की ओर कार्ययोजना को हरी झंडी दी गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पनवाड़ी-सरगपुरा मार्ग की मरम्मत कराए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि चार मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद सड़क की मरम्मत व नवीनीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। काम शुरू होने के बाद इसे दो माह के अंदर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें