फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पंकज चौधरी के नोटिस से चरखारी विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sat, 07 Feb 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 05 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत की अब मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। लगातार कार्यक्रमों में बयानबाजी और सोशल मीडिया में पोस्ट करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। ऐसे में सही जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री और विधायक के बीच हुई झड़प के बाद मामला प्रदेश स्तर पर पहुंच गया। विधायक के लगातार विवादित बयान सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अब उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह का नोटिस मिलने की संभावना लगातार व्यक्त की जा रही थी। विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने उन्हें कार्रवाई से बचाने के लिए सोशल मीडिया का काफी उपयोग किया। दो दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट लिखकर विधायक बेटे के लिए महादेव से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और लिखा कि कोई भी खुद को पार्टी से ऊपर न समझे। हालांकि, इस पोस्ट को उन्होंने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था।
बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने विधायक बेटे को निर्दोष बताते हुए लिखा था कि यूजीसी और शंकराचार्य मुद्दे पर पार्टी के कई नेताओं ने विचार रखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सांसद के ये सभी प्रयास विफल साबित हुए और शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व में विधायक को नोटिस भेज दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने चरखारी विधायक को नोटिस जारी होने संबंधी जानकारी न होने की बात कही है और प्रदेश स्तर का मामला बताया। मामले में पक्ष जानने के लिए चरखारी विधायक से कई बार फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें