फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav 2021: महोबा में चुनाव से एक दिन पहले प्रधान प्रत्याशी की मौत, मतदान स्थगित

Wed, 14 Apr 2021 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

प्रत्याशी के निधन से इस ग्राम पंचायत में 15 अप्रैल को होने वाला प्रधान पद का मतदान स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैलाश राही (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत बरबई के प्रधान पद के प्रत्याशी कैलाश राही की बीमारी के चलते मंगलवार की रात मौत हो गई। प्रत्याशी के निधन से इस ग्राम पंचायत में 15 अप्रैल को होने वाला प्रधान पद का मतदान स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बरबई में प्रधान पद के 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रधान पद के प्रत्याशी कैलाश राही की आठ अप्रैल को अचानक पेट में दर्द होने पर हालत बिगड़ गई थी। कानपुर में उनका इलाज हो रहा था। पांच दिन तक बीमारी से जंग लड़ने के बाद मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।

बुधवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। कैलाश राही की मौत से पत्नी मायादेवी, तीन बेटियों रीतू, आरती व पूनम और बेटा मनीष का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी ने बताया कि इसी वर्ष बड़ी बेटी रीतू की शादी होनी थी। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी कैलाश राही की मौत से इस ग्राम पंचायत में बुधवार को प्रधान पद का होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है। मामले की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। जल्द ही अगली तिथि तय की जाएगी। वहीं, मतदान स्थगित होने से चुनाव में पैसा खर्च कर चुके प्रधान पद के अन्य प्रत्याशियों में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें