कुलपहाड़। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव में रविंद्र उपाध्याय को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। नाम वापसी की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद दिनेश चौरसिया मुकाबले में थे।
बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिसे एल्डर्स कमेटी ने स्वीकार कर लिया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहर सिंह ने बताया अब 17 अप्रैल को अध्यक्ष पद पर ही चुनाव कराया जाएगा। शेष पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।