फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ओवरलोड डंपरों से टूटी पुलिया, तीन घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 05 परिचय-सूरा चौकी-सिजहरी मार्ग की टूटी पुलिया को जेसीबी से दुरुस्त कराते कर्मच
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। फोरलेन निर्माण कार्य करा रही कंपनी के ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से बुधवार को सूरा चौकी-सिजहरी मार्ग पर गांव की ओर जाने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा और पुलिया के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए। इससे गर्मी में लोग परेशान हुए। इसके बाद वैकल्पिक रूप से पुलिस को समतल कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन



कंपनी की ओर से कैमाहा से कबरई तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मिट्टी लाने के लिए बड़ी संख्या में डंपरों को लगाया गया है जिनके आवागमन से बुधवार को पुलिया टूट गई। लोग मजबूरी में पगडंडियों से गांव की ओर जाने को मजबूर हुए। घटना की सूचना कंपनी को दी गई। कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी पुलिया को दुरुस्त किया और तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। बंसल कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिया को सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें