फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली कटौती के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हर कोई परेशान हैं। बुधवार को जिला अधिवक्ता समिति के नेतृत्व में पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर में हो रही बिजली कटौती को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष बालेंद्र कुमार पाराशर के नेतृत्व में महामंत्री राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, अमित शर्मा, कुलदीप कुशवाहा, खेमचंद्र, राज, अखिलेश आदि अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि इस समय जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिजली विभाग मरम्मत व लाइन शिफ्टिंग की बात कहकर लगातार कटौती कर रहा है। अधिवक्ताओं ने शिफ्टिंग का कार्य बारिश के बाद कराए जाने और शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें