फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने स्टोर रूम की खामियां दूर करने के लिए कहा

विज्ञापन
निरीक्षण में अभिलेख देखतीं एसपी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। एसपी सुधा सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। शस्त्रागार की पत्रावलियों का मिलान कर शस्त्रों को देखा। स्टोर रूम व अभिलेखों में खामियां मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने सबसे पहले दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात कार्यालय के अभिलेखों की जांच कर जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाएं। पुलिस वाहनों की लगातार जांच कराई जाए। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ पुलिस लाइन उमेशचंद्र, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें