श्रीनगर (महोबा)। मध्यप्रदेश के छतरपुर की घाटियों में बारिश न होने से उर्मिल बांध का जलस्तर नहीं बढ़ रहा है। उर्मिल बांध में पानी न आने से जिले के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर खासे चिंतित है। मौजूदा समय में उर्मिल बांध में मात्र 231.30 मीटर पानी है, जबकि बरसात में यहां जलस्तर 237.10 मीटर पहुंच जाता है।
यूपी-एमपी की सरहद पर बने उर्मिल बांध से यूपी के महोबा जनपद और एमपी के छतरपुर जनपद के किसान खेतों में सिंचाई करते हैं। इसी बांध से महोबा शहर के अलावा श्रीनगर, सिजहरी सहित कई गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। बारिश के मौसम में उर्मिल बांध पूरी क्षमता के अनुरूप 237.10 मीटर तक भर जाता है। उर्मिल बांध के भर जाने से जिले में पानी का संकट नहीं रहता है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलता है। दूसरी तरफ लोगों को पीने के लिए पानी मिलता है