पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सारगपुरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने राजमिस्त्री के मकान का ताला तोड़ नकदी समेेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी पत्नी की आंखों का ऑपरेेशन कराने चित्रकूट गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सारगपुरा गांव निवासी नाथूराम भवन निर्माण में राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार को वह मकान का ताला लगाकर पत्नी भुमन्नी की आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए जनपद चित्रकूूट गया था। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर दस हजार रुपये, डेढ़ तोला सोने के आभूषण व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह दूसरे मकान में रह रहा नाथूराम का पुत्र अरविंद घर पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल मोबाइल से घटना की सूचना माता-पिता को देते हुए पुलिस को अवगत कराया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर चोरी की सूचना मिलने पर आंखों का ऑपरेशन कराने गई भुमन्नी अचेत होकर गिर गई। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शिवआसरे का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।