फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से भरा ट्रैक्टर छोड़ने पर सब इंस्पेक्टर निलंबित

Fri, 07 Oct 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
police
विज्ञापन
पुलिस की साठगांठ से बालू का अवैध खनन कर जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ने के बाद भी पुलिस सब इंस्पेक्टर ने छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गुरुवार की रात करीब दस बजे धसान नदी से ट्रैक्टर चालक बालू लेकर जा रहा
विज्ञापन


था। तभी ग्रामीणों की शिकायत पर अजनर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बालू से लदे टैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक के पास न कोई कागजात मिले और न ही रायल्टी पाई गई लेकिन सब इंस्पेक्टर ने बालू से लदे ट्रैक्टर को छोड़ दिया। तब ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर पर पैसा लेकर

ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से की।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ कुलपहाड़ विनोद सिंह  को मामले की जांच सौंपी। मौके पर पहुंचे सीओ कुलपहाड़ को ट्रैक्टर न कही रास्तेे में मिला और न थाने में मिला। सीओ ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की संलिप्तता मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें