फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत की खबर सुन बेटे ने भी तोड़ा दम

Tue, 20 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला बाजारवार्ड में एक सप्ताह से बीमार चल रही वृद्धा की मौत हो गई। मां की मौत होने की खबर सुनकर घर पहुंचे बेटे को अटैक पड़ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी बेटीबाई (90) पत्नी स्व. काशीप्रसाद सैनी
विज्ञापन


के चार बेटे हैं। तीन बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। बेटीबाई दूसरे नंबर के बेटे रामेश्वर के साथ रह रही थी। वह  बीते एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह पांच बजे बेटीबाई की मौत हो गई। घटना की सूचना बाहर रह रहे बेटों को दी गई। मां की मौत होने की सूचना पाकर रेलवे विभाग महोबा में गेट मैन के पद पर तैनात तीसरे नंबर का बेटा शंकर सैनी (50)

घर पहुंचा। परिजन जब मां के अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं कर रहे थे। तभी शंकर को अचानक अटैक पड़ा और वह जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मां बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि मां की मौत से बेटे को सदमा लग गया। इसी सदमे से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें