डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए कमर कस ली गई है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से जिले में चुनाव दौरान आने वाले लोगों की सघन चेकिंग के लिए सरहद पर वेरियर लगाए जाएंगे। जिले के सभी लाइसेंस धारकों का बायोडाटा खंगाला जाएगा। चुनाव से पहले सभी के लाइसेंस जमा कराए जाएंगे। डीएम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित
बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शस्त्र दुकानदारों का स्टाक और बिक्री का मिलान कराया जाएगा। कितने शस्त्र दुकानों पर जमा है उसका भी लेखा जोखा देखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले को दो दर्जन गाड़ियां 100 डायल मिल रही है। 100 नंबर डायल करते ही 20 मिनट में यह गाड़ियां मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में बुंदेलखंड, पूर्वांचल के
अधिकारी पुलिस आफिस में बैठाए जाएंगे। जो अपने अपने क्षेत्र के लोगाें की भाषा पहचानते होंगे। उन्होने बताया कि लड़ाई झगड़ा होने पर तत्काल इन गाड़ियों को मौके पर भेजा जाएगा। विधानसभा चुनाव में करीब 30 कंपनी पीएसी बुलाई जाएगी।