फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से वृद्ध की मौत

Tue, 23 May 2017 10:40 PM IST
महोबा
विज्ञापन
धूप से बचाव कर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुंदेलखंड का पठारी क्षेत्र तेजी से तप रहा है। मंगलवार को तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप और लू की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गर्मी पूरे शबाब पर है।

हालात ये है कि सुबह आठ बजे से ही आग उगल रहीं सूरज की किरणें और लू के थपेड़े लोगाें को घरों में कैद होने को मजबूर कर देते हैं। जरूरी कार्य से घर से बाहर निकलने वाले लोग तौलिया, अंगौछा व युवतियां स्टाल बांधकर निकल रहीं हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, शिकंजी, शर्बत आदि तरल पदार्थाें का सहारा ले रहे है।

गर्मी के चलते शहर की सड़कों में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सन्नाटा रहता है। भीषण गर्मी में अन्ना जानवरों का भी बुरा हाल है। मंगलवार को महोबा आए एक ग्रामीण पीपीएन चौराहे के पास तेज धूप और लू लगने से चक्कर खाकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आसपास के दुकानदारों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी केी कमी हो जाने और लू लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें