फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान में आग लगने से तीन लाख का नुकसान

Mon, 22 May 2017 10:31 PM IST
महोबा
विज्ञापन
शराब की दुकान में लगी आग से बर्बाद सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थापित अंग्रेजी शराब की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया।  आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



खरेला बस स्टैंड के पास रमा सिंह पत्नी अवनेंद्र सिंह के नाम की अंग्रेजी शराब की दुकान है।  इसमें सेल्समैन भइयन यादव बैठता है। रविवार की रात 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में दुकान में आग लग गई। इससे फर्नीचर व तीन लाख कर अंग्रेजी शराब व गोलक में डेढ़ हजार रुपये व बिल जलकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने घटना की सूचना दुकान मालिक को दी। घटना की सूचना थाना खरेला में दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें