फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अफसरों और कर्मचारियों ने लगाई झाड़ू, चकाचक दिखीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी व वित्त सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी कीरत सागर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक रूप से एक घंटा झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया। उन्होंने शहर की मलिन बस्ती का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बाल्मीकि चौराहा पहुंचकर मलिन बस्ती व प्राथमिक विद्यालय में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मदन सागर सरोवर तट व खखरामठ की सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान एडीएम रामप्रकाश, पालिकाध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देव कुमार यादव, एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, ईओ अवधेश कुमार, सभासद इसरार आदि मौजूद रहे। वित्त सचिव ने सीएचसी कुलपहाड़ का निरीक्षण किया।
डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने ब्लॉक पनवाड़ी के ग्राम पंचायत गुगौरा के सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत सहायक से सरकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। ग्रामीणों से भी पूछा की योजनाओं का लाभ मिल रहा है की नहीं। उन्होंने गांव का भ्रमण कर स्वच्छता की हकीकत जानी। इस दौरान सीडीओ चित्रसेन सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार नोडल अधिकारी ने चरखारी में ईओ अवधेश कुमार को निर्देशित किया कि गुलमर्ग में साफ-सफाई व पुताई कराई जाए। उन्होंने गांधी पार्क, पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क आदि स्थानों पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार, वरिष्ठ लिपिक अययूब खां, संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। कबरई संवाद के अनुसार सीएचसी में कोऑपरेटिव चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। खजुरिया पहरा की ग्राम प्रधान आरती कुशवाहा ने आशा बहू सुनीता, रामबाई आदि के साथ पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी व गांव की गलियों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता की अलख जगाई।
बेलाताल संवाद के अनुसार जैतपुर समेत क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थाओं और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जैतपुर के इंग्लिश मीडियम, प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत जैतपुर मुढ़ारी, बछेछर कलां, बछेछर खुर्द, मवइया, ब्लॉक परिसर, सीएचसी जैतपुर आदि स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें