फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रैक्टर की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, पांच गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ से सुगिरा की ओर जा रहा ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकरा गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से पांच गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय सुगिरा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के बागौल, बूढ़ी, सुगिरा, गोरखा व छेदीमऊ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। तब कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच लाइन दुरुस्त की। इससे चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर की टक्कर से आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों को लगाकर आपूति बहाल कराई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें