सार्वजनिक सभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में गुंडों और माफियाओं का सफाया हुआ है। अब उत्तरप्रदेश में गोली नहीं गोला बनेगा। जो औजार और हथियार अभी दूसरे प्रदेशों में बनते हैं, उन्हें अब उत्तरप्रदेश में ही बनाने का काम किया जाएगा। दूसरे देशों से हथियार नहीं खरीदेंगे व भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
रक्षामंत्री रविवार को कस्बा कबरई के सत्ती माता मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। पेयजल समस्या के निराकरण के लिए योगी सरकार हर घर नल योजना चला रही है। जो दिसंबर माह तक शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 44,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही केन-बेतवा परियोजना से दस लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।
रक्षामंत्री ने सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल से महोबा में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। बताया कि डिफेंस कॉरीडोर बन जाने से सैकड़ों विदेशी कंपनियां उत्तर प्रदेश में आकर निवेश करेंगी। जनसभा के बाद रक्षामंत्री ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में महोबा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपप्रकाश द्विवेदी, मध्यप्रदेश के बिजावर के पूर्व विधायक व महोबा के प्रवासी गुड्डन पाठक, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, महामंत्री अवधेश गुप्ता, रामबालक पांडेय, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।- फोटो : MAHOBA
लोगों का अभिवादन स्वीकारते रक्षामंत्री।- फोटो : MAHOBA