महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में महोबकंठ के समीप एक युवक का पटरी किनारे शव मिला। पुलिस ने मृतक के कपड़ों से बरामद पहचान पत्रों से शिनाख्त कराई और मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रामखिलावन निवासी अमलोर बांदा ने बताया कि मृतक शिवचरन (30) उसका भाई था। वह गुजरात में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। एक सप्ताह पहले शिवचरन की पत्नी रीता ने बच्ची को जन्म दिया था। जिसे देखने के लिए शिवचरन ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के भाई ने शिवचरन के चलती ट्रेन से गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)