महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कैंप कार्यालय में क्षेत्र पंचायत निधि, पिछले वित्तीय वर्ष के व्यय व चालू वित्तीय वर्ष के नियोजन समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करें और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने, फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों में तेजी लाने व ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, डीडीओ पंकज यादव, पीडी विपिन कुमार, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।