फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दमोह को 31-19 अंकों से हराकर निवाड़ी की टीम बनी विजेता

Tue, 20 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 16 परिचय-कबड्डी के फाइनल में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। कस्बा महोबकंठ के सिद्धबाबा मेला महोत्सव में तीन दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें निवाड़ी की टीम ने दमोह को 31-19 अंकों से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला दमोह व सौरा के बीच खेला गया। जिसमें दमोह की टीम ने 34-28 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला छतरपुर और निवाड़ी के बीच हुआ। जिसमें निवाड़ी की टीम ने 28-21 अंकों से जीत दर्ज की। इसके बाद फाइनल मुकाबला निवाड़ी व दमोह के बीच हुआ। जिसमें निवाड़ी की टीम विजयी हुई। अंत में ग्राम प्रधान टोलापातर जयपाल राजपूत और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश अनुरागी ने विजेता टीम को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका जयराम, सुभाष और प्रदीप राजपूत ने निभाई जबकि प्रदीप यादव कमेंटेटर रहे। इस मौके पर मेला अध्यक्ष अनूप पटेल, दिनेश, राजेश, पुष्पेंद्र, मुकेश पटेल, गजेंद्र पटेल, केशव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें