फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से डाकघर का सर्वर फेल, बचत अभिकर्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई डाकघर का सर्वर तीन महीने से पूरी तरह ठप है। लगातार शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने से अभिकर्ता परेशान है। जमा निकासी समेत बचत योजनाओं का काम ठप होने से उपभोक्ताओं में भी आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के डाकघर से चार दर्जन से अधिक गांव के उपभोक्ता जुड़े हैं। जो आरडी व अन्य योजनाओं के लिए डाकघर पहुंचते हैं। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक अभिकर्ता जमाकर्ताओं की धनराशि एकत्र कर डाकघर में जमा कराते हैं।
डाकघर के उपभोक्ता शेलेंद्र निगम, राकेश अनुरागी, राजेंद्र गुप्ता, संतोष निगम आदि ने बताया कि तीन माह से सर्वर न आने के चलते आरडी खातों में पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। डाकघर में केवल आनलाइन ही काम होता है।
विज्ञापन

बैंक का सर्वर फेल होने की तमाम शिकायतें डाक अधीक्षक बांदा से की गई लेकिन आज तक व्यवस्था में सुधार नही हो सका। विभाग ने डाकघर के बाहर सर्वर न आने का बैनर लगा दिया है।
डाकघर के पोस्टमास्टर खुशी मोहम्मद का कहना है कि उच्च अफसरों को मामले से अवगत कराया गया है। जल्द सर्वर की समस्या ठीक हो जाएगी। महोबा डाकघर में कामकाज चल रहा है। ताकि कुछ दिक्कत कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें