फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ और निकले कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। शुक्रवार को कचहरी के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पांच सितंबर को न्यायालय अवकाश घोषित कर दिया गया है। कचहरी कर्मचारी समेत नौ लोगों को कोरोना मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घर पहुंचकर घरों के अलावा आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया।
साथ ही गली-कूचों को भी सैनिटाइज किया गया। सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल पनवाड़ी भेज दिया गया। कोरोना संक्रमितों के परिजनों को होम क्वारंटीन कराया गया।
शुक्रवार को कचहरी में एक कर्मचारी इसके अलावा ढलैतनपुरा, बजरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहनिया, मोहल्ला मिलकीपुरा, थाना जीआरपी, झंडा चौराहा चरखारी, विकास भवन और रामकथा मार्ग में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनके घरों व आसपास सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें