फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं में उड़ाया जा रहा एनजीटी का आदेश

विज्ञापन
पीएचसी भटीपुरा में बाहर जलता कूड़ा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका क्षेत्र में एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। शहर में कूड़े में आग लगाई जा रही है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। कूड़े में आग से हादसे का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान तो कहीं खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। शहर के नैकानापुरा, भटीपुरा में कूड़ेदान में कूड़ा जलता मिला। पीएचसी भटीपुरा के बाहर खुले में कूड़ा जलते हुए मिला। इस तरह राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम रूबी बानो का कहना है कि खुले में कूड़ा जलाने पर रोक लगाई जाएगी। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें