फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में नवदंपती ने खाया जहर: तीन महीने पहले हुई शादी, दोनों की हालत नाजुक

Mon, 02 Aug 2021 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

नवदंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसियों ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। तब दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में मामूली विवाद में एक नवदंपती ने जहर खा लिया। दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई है। परिजन जब खेतों की रखवाली कर घर लौटे तो दंपती को बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव निवासी सुनील (30) का विवाह तीन महीने पहले मध्य प्रदेश के महाराजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम खिरवा निवासी भारती के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी मिलजुल कर रह रहे थे। सोमवार को परिजन खेतों की रखवाली करने गए हुए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पड़ोसियों ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। तब दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें