फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाविद्यालय के नवनिर्मित शहीद स्मारक पार्क का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में नवनिर्मित शहीद स्मारक पार्क का लोकार्पण उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य व प्रवक्ताओं की मेहनत से कॉलेज का वातावरण बेहतर हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज के नवनिर्मित शहीद स्मारक पार्क का लोकार्पण सहायक निदेशक उच्च शिक्षा व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने मां सरस्वती के चित्र व शहीद स्मारक में माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद सहायक निदेशक ने महाविद्यालय की व्यायामशाला, नवनिर्मित प्राचार्य कक्ष, भवनों व जिला प्रशासन की जिला योजना से निर्मित पुस्तकालय व वाचनालय का निरीक्षण किया। बेहतर माहौल व वातावरण देख सहायक निदेशक गदगद हो गए। महाविद्यालय परिवार की कर्तव्यनिष्टा की प्रशंसा करते हुए कालेज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. एलसी अनुरागी, शैलेष तिवारी, दिलीप सिंह समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें