फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बसंत ने ज्वाला को हराया

Mon, 30 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा जैतपुर में चल रहे 15 दिवसीय मकर संक्रांति मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। नेपाल के बसंत थापा ने गंगानगर के ज्वाला सिंह को चित कर कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन



मेला ग्राउंड में रविवार को आयोजित विशाल दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श व भागीरथ यादव ने पहलवानों का परिचय कर करवाया। कलींजर के गनी पहलवान ने दिल्ली के मोनू को हराकर जीत दर्ज की। उसके बाद नेपाल के  मोनू पहलवान और गंगानगर के शमशेर के बीच रोचक कुश्ती हुई।

दोनों पहलवानों ने अपने दांव पेंच से सभी का दिल जीत लिया। इस कुश्ती में मोनू पहलवान ने जीत दर्ज की। इसके अलावा बिहार के राधाकृष्ण व शैतान सिंह, हरिद्धार के राहुल पांडेय व गंगानगर के ज्वाला सिंह सहित आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल में रेफरी की भूमिका कालीघटा और घनघोर घटा ने निभाई। मैच देखने के लिए दर्जनों गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें