अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो लोगाें को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी 100 की टीम ने सूचना पर ग्राम चुरारी में पर्वत सिंह को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली कुलपहाड़ को सौंप दिया है। टीम में हेड कांस्टेबिल जनक सिंह, आनंद मौर्य, कांस्टेबिल आनंद और ज्ञानप्रकाश शामिल रहे।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार थाना कबरई पुलिस ने एक युवक को 31 क्वाटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कबरई के एसआई रमेश पटेल पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर जा रहे थे तभी बीला रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास से 31 क्वाटर शराब बरामद की गई।