फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का स्वागत, अब कोरिया में तिरंगा लहराने की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-25- रेलवे स्टेशन पर मौजूद ताइक्वांडो खिलाड़ी सक्षम। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लगातार चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बांदा के खिलाड़ी मास्टर सक्षम ठाकुर के मंगलवार को बांदा लौटने पर रेलवे स्टेशन में स्वागत किया गया। समाजसेवियों और खेलप्रेमियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गुजरात के आनंद में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सक्षम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए चार मुकाबले जीते और स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह 20 नवंबर से दक्षिण कोरिया के मोजू में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सक्षम पिछले चार महीने से दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के सेना चयन परीक्षण में भी हिस्सा लिया है। इस मौके पर राजकुमार पाठक, हरीमोहन धुरिया, आत्माराम त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें