फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलासागर भरने के लिए नालों की सिल्ट सफाई का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के ऐतिहासिक बेलासागर तालाब को बारिश के मौसम में पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरे जाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कस्बा बेलाताल के सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रपाल रिछारिया के प्रयास रंग ला रहे हैं। उनके सुझाव पर पांच सदस्यीय टीम ने बेलासागर को भरने में सहायक सभी नालों का निरीक्षण कर सफाई कार्य शुरू करा दिया है। साथ ही तालाब में फसल बोए कब्जाधारकों की फसल नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक बेलासागर तालाब से दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। साथ ही कस्बा बेलाताल समेत कई गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। 745 वर्ग हेक्टेयर में फैले इस तालाब के अधिकांश भूभाग पर लोगों ने कब्जाकर अवैध तरीके से खेती शुरू कर दी है। शासन ने फसल को नष्ट कराते हुए कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए हैं। तालाब को पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरे जाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने डीएम सत्येंद्र कुमार को पत्र भेजकर तालाब भरने में सहायक नालों की सफाई कराए जाने की मांग की थी।
डीएम के आदेश पर पांच सदस्यीय टीम में शामिल तहसीलदार कृष्णराज सिंह, लघु सिंचाई विभाग के जेई अरविंद अरजरिया, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार आदि ने खैरारी, बढ़ैआ, चमरूआ व डढ़ैयन नाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी नालों की सिल्ट सफाई का कार्य मनरेगा योजना से शुरू करा दिया है। ऐसे में इस बार बारिश का पानी आने से बेलासागर तालाब के पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ से लगाई की गुहार
चरखारी (महोबा)। मारपीट के मामले में थाना श्रीनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान पीड़ित परिवार ने सीओ चरखारी उमेेशचंद्र को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बिलखी गांव निवासी मुन्ना श्रीवास ने परिजनों के साथ दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 मई को दबंगों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी आए दिन जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें