फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां पर मासूम को मृत दिखा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपने ही मासूम बेटे को मृत दिखाकर एक मां ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसकी शिकायत चाचा ने एसडीएम से की है और आशंका जताई है कि जमीन हड़पने के लालच में यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया। उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड बीएसएनएल टॉवर निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। मृतक भाई के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां व एक सात साल का बेटा है। मृत्यु के दो वर्ष पहले भाई के एक बेटे की मौत हो गई थी। आरोप है कि उसकी भाभी ने अपने जीवित बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र सात जनवरी 2026 को जालसाजी कर बनवा लिया। जिसमें उसकी मृत्यु तीन मार्च 2019 दिखाई गई है। आशंका जताई कि भाभी ने अपने ही बेटे को मृत दर्शाकर उसके पिता की ओर से वसीयत कर नाम की गई जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पना चाहती है। बताया कि उनका पैतृक निवास महतवानापुरा में है। उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कर जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम शिवध्यान पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें