फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों की हुई पूजा

विज्ञापन
लाभार्थी को टूलकिट सौंपती पालिकाध्यक्ष - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन-पूजन कर मशीनों की पूजा-अर्चना कर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान उद्योग और व्यापार की बढ़ोत्तरी के लिए कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को महान शिल्पकार बताया।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। एआरएम हेमंत मिश्रा के निर्देशन में हवन-पूजन किया गया। इस मौके पर मनोहर विश्वकर्मा, हरनारायण विश्वकर्मा, रामनरेश साहू, रामदास शाक्य, घनश्याम सिंह, मनोज, यश सोनी, मुरलीधर आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिसमें शिक्षक देवी प्रसाद शास्त्री ने भगवान विश्वकर्मा के जन्म से जुड़ी कथाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, भूपेंद्र विश्वकर्मा, रामशरण सेन आदि मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के 33 केवी पावर हाउस में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता जयवीर सिंह ने पावरहाउस में बिजली मशीनों की पूजा-अर्चना कर कन्याओं को प्रसाद वितरित कराया। इस मौके पर सुनील कुमार, विमलेंद्र सचान, विश्वनाथ, मनीष आदि मौजूद रहे। वहीं विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा जयंती पर शंख ध्वनि व गाजे-बाजे के साथ आरती की। परमलाल विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के कार्यों पर प्रकाश डाला। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में भी जयंती मनाई गई।
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शहर के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 35 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया। साथ ही पीएम मुद्रा योजना के 14 लाभार्थियों को 17.50 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत पत्र सौंपे।
अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष विवेक व आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज गुप्ता द्वारा ने पात्र लाभार्थियों को बैंक से ऋण मुहैया कराए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा, भरत लाल तिवारी, दीपक कुमार, योगेश कुमार गुप्ता, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।

रोडवेज परिसर में हवन में आहूतियां देते कर्मचारी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें