रैली स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर और डीआईजी ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रैली स्थल के समीप से निकली रेलवे लाइन को भी देखा। इस दौरान रैली के दौरान निकलने वाली खजुराहो झांसी पैसेंजर आदि ट्रेन का समय आगे पीछे करने
पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल से सौ कदम की दूरी पर निकली महोबा खजूुराहो रेल लाइन पर करीब 1:30 बजे खजुराहो झांसी पैसेंजर निकलती है। प्रधानमंत्री की सभा एक बजे से दो बजे के बीच होनी है ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से 1:30 बजे रैली स्थल के समीप से
निकलने वाली ट्रेन को आधा घंटे रैली स्थल से पहले पिछले स्टेशन पठा में रोक दिया जाएगा। इससे पैसेंजर लगभग आधा घंटे लेट रहेगी। डीआईजी ने रैली स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो दिन तक होटलों, बस स्टेशनों,रेल्वे स्टेशनों पर सघन चेकिं ग की जाएगी।
त्रिस्तरीय होगा पीएम का सुरक्षा घेरा
महोबा। प्रधानमंत्री के महोबा उतरने ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा उनकी सुरक्षा में लग जाएगा। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला घेरा एसपीजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का होगा। दूसरा सुरक्षा घेरा पैरा मिलेट्री फोर्स और तीसरा सुरक्षा घेरा सिविल पुलिस का होगा। पीएम के जाने तक तीनों सुरक्षा घेरे सक्रिय रहेंगें। जो पीएम की सुरक्षा पर पैनी नजर रखेगें।
रैली स्थल पर बैठ सकते हैं ढाई लाख लोग
महोबा। मोदी की परिवर्तन रैली में बनाए गए रैली स्थल की क्षमता ढाई लाख की भीड़ को एकत्र करने की है। लेकिन तीन लाख तक की भीड़ जुटने का अनुमान रैली आयोजकों द्वारा लगाकर सुरक्षा व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।