रैली का मंच बनाते कर्मचारी व हैलीपैड बनाने में जुटे श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
मोदी की परिवर्तन रैली का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रशासन मंच और हेलीपैड के निर्माण का काम तेजी से करा रहा है ताकि सोमवार से पहले सभी काम पूरे हो सकेें। रैली स्थल पर मंच और पुलिस लाइन में अलग हेलीपेड का निर्माण उप जिलाधिकारी की देखरेख में पीडब्लूडी द्वारा कराया
जा रहा है। उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि एसपीजी के निर्देश पर पूर्व से बने हेलीपेड के पास एक और नया हेलीपेड बनाया जा रहा है ताकि वायुसेना के अन्य सुरक्षा हेलीकाप्टर भी लैंड कर सके। पीडब्लूडी के अभिंयता दिनरात काम में लगे हैं रविवार को काम पूरा करा दिया जाएगा। उधर, रैली
स्थल पर लखनऊ की एक विशेषज्ञ फर्म मंच का निर्माण कार्य एसपीजी सुरक्षा मानकों के अनुरूप कर रही है। डीएम वीरेश्वर सिंह ने बताया कि मंच का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रविवार की शाम तक काम पूरा हो जाएगा।मंच के सामने सुरक्षा घेरा की वेरीकेडिंग की गई है। रेलवे लाइन के किनारे और
सड़क किनारे चारों तरफ वेरीकेडिग की जा रही है। आने जाने के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को आने जाने में असुविधा न हो। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर मुरली मनोहर लाल ने बताया कि रैली स्थल के आस पास बिजली लाइन काट दी गई है। सभा स्थल पर जनरेटरों की भी व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी तरह की घटना न घट सके।