फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर पद यात्रा शुरू

Sat, 07 Feb 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की ओर से पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर गांव- गांव, पांव-पांव यात्रा का चौथा चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बुंदेलखंड के विकास के लिए पृथक राज्य को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री कालूराम प्रजापति ने कहा कि बुंदेलखंड में दो हजार से 2,500 मेगावाट बिजली बनती है जो हमारी संपूर्ण खपत से काफी अधिक है। पृथक राज्य बनने से हमें पर्याप्त बिजली मिलेगी। कार्यक्रम को स्वयं पाल सिंह, प्रताप सिंह, संयम राज, राजा पांडेय, राम सिंह बुंदेला, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बुंदेली सेना जालौन के जिलाध्यक्ष शिवम चौहान, जयराम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, कालूराम प्रजापति, बुंदेलखंड एकता फाउंडेशन की चेयरमैन दीपाली सिंहा ने संबाेधित किया। यह यात्रा रिवई, जतौरा आदि गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, सुबोध सिंहा, अमित पटैरिया, सर्वेश सिंह मुखिया, संजय राज बुंदेला, रघुराज यादव, राजा पांडेय, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें