फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने उठाया साफ-सफाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में गांवों में सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ज्यादातर प्रधानों ने कहा कि सफाई कर्मी के न आने से गांव में गंदगी फैली है, ऐसे में वह लोग संक्रमण से कैसे लड़ेंगे। इस पर डीपीआरओ ने कहा कि जिन गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, वहां जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में अब आप लोगों के सहयोग से कोरोना संक्रमण से लड़ना है। अगर कोई बीमार हो जाता है तो तुरंत जांच करवाएं। गंभीर हालत होने पर उसको अस्पताल पहुंचाएं। अगर कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव है और उसके घर में पर्याप्त इंतजाम नहीं है तो विद्यालय में उसे आइसोलेट करें। डीपीआरओ गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। वर्चुअल मीटिंग में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार व अन्य अधिकारी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें