महोबा। जिले में वायरल बुखार का कहर जारी है। गुरुवार को सात और लोगों की मौत हो गई।
कोतवाली कुलपहाड़ के विजयपुर गांव निवासी मदन (53), बघवा कबरई निवासी मुलायम (60), लवकुशनगर निवासी दुलीचंद्र (52), पनारा कुलपहाड़ निवासी आशारानी (75), बिलवई निवासी ओमवती (04), कमालपुरा कुलपहाड़ निवासी पूरन (35) व परसहा कबरई निवासी श्यामादेवी की तेज बुखार की चपेट में आने से जिला अस्पताल में मौत हो गई।