फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल पाकर जिले के टापर खुशी से झूमे

Thu, 02 Jul 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वाले दो मेधावी छात्रों को लखनऊ में हुए का अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह मे मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। लखनऊ से लौटने के बाद अभिभावकों और छात्रों ने अमर उजाला के सफल कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया, मेधावी छात्र सम्मान समारोह में महोबा शहर के गांधीनगर निवासी देवकीनंदन अग्निहोत्री के बेटे ज्ञगेश अग्निहोत्री ने इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान पाया। प्रथम स्थान पाने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बेटे के साथ लखनऊ गए पिता ने अमर उजाला द्वारा कराए गए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। ज्ञगेश ने अपनी सफलता का श्रेय मां ममता को दिया है। इसी तरह हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले गांधीनगर हाथी की पूंछ के पीछे वाली गली निवासी  नरेंद्र कुमार खरे के बेटे दीपेश कुमार खरे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में मेडल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। दीपेश ने बताया कि साइकिल के लिए हमें डीआईओएस से टोकन मिलेगा, जिसे दिखाकर हम लोगों को साइकिल मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें