फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचने में मास्क कारगर हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संक्रमण रोकने में मास्क की अहम भूमिका है। सरकार द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य भी कर दिया गया है। सही तरीके से प्रयोग करने से काफी हद तक कोरोना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन का कहना है कि केवल मास्क पहनने से कोरोना से नहीं बचा जा सकता है। मास्क पहनने के साथ-साथ आप हाथों की स्वच्छता पर जरूर ध्यान दें। हाथों को साबुन और पानी या फिर सैनिटाइजर से बार-बार धोते रहें। कहा कि अगर आपको सर्दी, जुकाम, छींक और खांसी आ रही तो मास्क का प्रयोग जरूर करें।
जिला सलाहकार क्वॉलिटी एश्योरेंस डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह का कहना है कि मास्क का प्रयोग बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा देने में काफी मददगार है, लेकिन सिंगल यूज मास्क का दोबारा प्रयोग न करें। मास्क हटाने के लिए इसे फीते से न पकड़ें, बल्कि सामने से पकड़कर उतारें। इस्तेमाल करने के पश्चात मास्क को अच्छी तरह से डिस्पोज करके फिर हाथों को साबुन और पानी या फिर सैनिटाइजर से साफ कर लें। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले या घर में बनाए गए मास्क का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

मास्क पहनते वक्त इन बातों का रखें ख्यान
मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को साबुन पानी या फिर सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ कर लें। अपनी नाक और मुंह को मास्क से अच्छी तरह से ढक लें ताकि मास्क और चेहरे के बीच कोई गैप न रहे। मास्क पहने हुए हैं तो उसे बार-बार गंदे हाथों से नहीं छुए सिंगल यूज मास्क को दोबारा बिलकुल न इस्तेमाल करें। मास्क को डस्टबिन में डालें जिसमें ढक्कन लगा हो। उसके बाद एक बार फिर हाथों को साबुन पानी या सैनिटाइजर से अच्छी तरह से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें