फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की भूमि से हटवाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
नापतौल करती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भू-माफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर धड़ल्ले से कब्जे किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से काम रुकवा कर अवैैध कब्जा हटवा दिया। साथ ही, कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों से भूमि को बचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एंटी भू-माफिया टीम गठित की थी। इसके बाद भी धड़ल्ले से काम गांव-गांव में अवैध कब्जे हो रहे हैं। एंटी भू-माफिया टीम का कोई अता-पता नहीं है। हालात ये हैं कि राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जे हटवाने के बाद भी दबंगों द्वारा पुन: अवैध कब्जे कर लिए जाते हैं। बुढ़ी गांव में कई स्थानों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायतें मिलने पर नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नापजोख कराने के बाद अवैध कब्जा मिलने पर उसे हटवा दिया। इसी तरह, मुकुंद और चेतराम समेत चार लोगों द्वारा कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे भी नायब तहसीलदार ने अवैध कब्जा हटवाकर काम बंद करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें