क्रिसमस पर्व के तीन दिन पहले से ही चर्च में कार्यक्रमों की धूम मच गई है। मंगलवार को चर्च में आयोजित नाटक में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही लोगाें को कुरीतियाें को मिटाने और जीवों से प्रेम करने का संदेश दिया।
मंगलवार को चर्च में नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपूर्वा गिलवट, मोनिक सोलोमन, मार्शल सोलोमन, विवेक सोलोमन, सिमोनमसी, क्रिस गिलवट, रोहन तन्नू, ओशी निहारिका आदि बच्चाें ने कुरीतियाें पर आधारित नाटक का मंचन किया और बिना किसी आधार के किसी भी प्रथा को न मानने का संदेश दिया।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि हमें जीवन में कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सोशन सोलोमन ने कहा कि हमें प्रतिदिन परमेश्वर की आराधना करनी चाहिए। कहा कि ईसा मसीह ने दया और प्रेम की खातिर अपना सारा जीवन गुजार दिया।
कहा कि जितना हम स्वयं से प्रेम करते हैं, उतना ही हमें सभी मनुष्याें और पशुओं से भी करना चाहिए, जिससे दुनिया में प्रेम कायम किया जा सके। इस मौके पर स्वीटी, लावानमती, अशरफ आदि लोग मौजूद रहे।