मंदिर परिसर में वर वधू ने एक दूसरे को पहनाई जयमाला
- फोटो : MAHOBA
कस्बे में बुुधवार को एक शादी बेहद सादगी से हुई। शादी में दूल्हा सिर्फ पांच बाराती लेकर पहुंचा। लकड़ी पक्ष के इक्का दुक्का परिजनों की मौजूदगी में मंदिर से सभी वैैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं।
जनपद हमीरपुर के नौरंगा गांव निवासी शिवसिंह पुत्र नृपत सिंह राजपूत का विवाह कोतवाली कुलपहाड़ के बागौल गांव निवासी वर्षा पुत्री अर्जुन प्रसाद राजपूत से तय हुआ था। दूल्हा पांच बारातियों के साथ कस्बे के मां बगराजन धाम पीतांबरा शक्तिपीठ प्रांगण पहुंचा।
जहां वर वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की अन्य रस्में पूरी की। इस दौरान लॉकडाउन नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। कस्बे में 10 दिन के अंदर मंदिर से यह तीसरी शादी संपन्न हुई।