फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मलखान फाइटर्स ने चित्रकूट को 24 रनों से हराया

Mon, 17 Feb 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्व. विपिन राय मेमोरियल महोबा प्रीमियर लीग में सोमवार को मलखान फाइटर्स व चित्रकूट के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें मलखान फाइटर्स ने 24 रनों से जीत दर्ज की। 19 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मलखान फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में टीम ने 151 रन बनाए। टीम की ओर से धैर्य रावत ने 33 और जीतू ने 32 रनों का योगदान दिया। चित्रकूट की ओर से अजय ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम 127 रन ही बना सकी। इससे मलखान फाइटर्स ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया। मलखान फाइटर्स के खिलाड़ी इम्तियाज राईन को दो विकेट लेने और 14 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका तेज प्रताप सिंह व अमित रैकवार ने निभाई।

पत्रकार इलेवन ने 29 रनों से जीता मुकाबला
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एमपीएल में पत्रकार इलेवन और अधिवक्ता इलेवन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 113 रन बनाए। जिसमें नाजिश ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पत्रकार इलेवन ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया। आयोजक अब्दुल तारिक ने ट्रॉफी देकर पत्रकार इलेवन को सम्मानित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसहाय राजपूत, जगदीश जाटव, बृजेंद्र द्विवेदी, अनीस जॉन, मनीष तिवारी, भगवानदीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें