फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, छावनी बना शहर

Wed, 04 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक केके गहलोत की अगुवाई में पुलिस ने दंगा नियंत्रण कार्यक्रम का रिहर्सल किया। मंगलवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी से शहर छावनी जैसा लगने लगा।
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कर्मियाें ने शहर में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।

शहर के चप्पे-चप्पे पर दंगा नियंत्रण किट के साथ असलहों से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके  अलावा एसपी के नेतृत्व में सारा दिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें के हूटर गूंजते रहे।
विज्ञापन


सुभाष चौकी, भटीपुरा चौकी, मनियादेव चौकी, रोडवेज, पुलिस लाइन सहित जगह-जगह पुलिस बलाें के तैनात होने से शहर छावनी में तब्दील हो गया।

इस अवसर पर पुलिस की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड वाहन सायरन बजाते हुए लाइन में चल रहे थे। वाहनों को सायरन के साथ लाइन में चलते देख नागरिक सहम गए और दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। सारा दिन पुलिस वाहनों की धमाचौकड़ी होती रही।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ सदर संदीप यादव, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा, सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव, कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा सहित सभी कोतवाली प्रभारी और थानाध्यक्ष व फायर ब्रिगेड के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें