फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में धावा बोलकर चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय गृहस्वामी रिश्तेदारी में बाहर गया था। जबकि पत्नी व बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भरवारा गांव निवासी किसान बाबूलाल सोमवार को रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। घर पर पत्नी और बच्चे थे। रात में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और अटैची व बक्सों में रखा दो तौला सोना, 100 ग्राम चांदी के आभूषण, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें